भारतीय पर्यटक 2023 में दुनिया देखने के लिए अपने दैनिक खर्चों में कटौती करने के लिए तैयार: कायक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भारतीय पर्यटकों की यात्रा मुख्य उद्देश्यों में दुनिया की खोज (62 प्रतिशत) करना, अपने सपनों को जीना (61 फीसदी), रोमांच की तलाश (55 प्रतिशत), खुद की खोज (48 प्रतिशत) और अपनी चिंताओं से बचना (43 प्रतिशत) शामिल हैं।

नई दिल्ली। दुनिया के प्रमुख ट्रैवेल सर्च इंजन कायक ने अपने नये शोध में पता लगाया है कि भारत के पर्यटक बहुत जिज्ञासु हैं और दो-तिहाई (64 प्रतिशत) भारतीय पर्यटकों का कहना है कि वे 2023 में दुनिया देखने के लिए वे अपने दैनिक खर्चों में कटौती करने को तैयार हैं।

ये भी पढ़ें:-भाजपा की दिल्ली इकाई ने मुख्यमंत्री केजरीवाल पर लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

कायक ने युगोव नामक एक बाजार अनुसंधान कंपनी से शोध करवाया जिसमें 1,900 से ज्यादा भारतीय पर्यटकों को शामिल किया गया और पता चला कि महामारी के कारण लगे यात्रा प्रतिबंधों ने भारतीय पर्यटकों में यात्रा की ललक बढ़ा दी है और सर्वेक्षण में शामिल तीन-चौथाई (78 फीसदी) लोग 2023 में यात्रा करने के लिए उत्साहित हैं।

भारतीय पर्यटकों की यात्रा मुख्य उद्देश्यों में दुनिया की खोज (62 प्रतिशत) करना, अपने सपनों को जीना (61 फीसदी), रोमांच की तलाश (55 प्रतिशत), खुद की खोज (48 प्रतिशत) और अपनी चिंताओं से बचना (43 प्रतिशत) शामिल हैं। इस सर्वेक्षण में शामिल 60 फीसदी लोग खुद को जिज्ञासु पर्यटक मानते हैं। पचहत्तर प्रतिशत लोगों ने नये और लीक से हटकर गंतव्यों की खोज करके अपनी जिज्ञासा शांत की, 73 प्रतिशत ने अपनी यात्रा के दौरान नये भोजन के अनुभवों की प्राप्ति की, जबकि 70 फीसदी नये लोगों से मिले।

कायक में एपीएसी के उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक एलिया सैन मार्टिन ने कहा कि भारतीय यात्री न केवल छुट्टियों पर ज्यादा खर्च करना चाहते हैं, बल्कि पूरे दिल से साहसिक यात्रा को अपना रहे हैं। स्थानीय व्यंजनों को आजमाना हो या नयी संस्कृतियों में डूबे रहना अथवा कम मशहूर जगहों की खोज करना हो, भारतीय यात्री अपनी यात्रा यादगार बनाने को लेकर बहुत उत्सुक रहते हैं और यह अगले वर्ष 2023 के हवाई उड़ानों पर किए गए सर्च में 204 प्रतिशत की वृद्धि से स्पष्ट होता है।

कायक ने कहा कि 2023 की यात्रा अवधि के लिए उड़ान खोजों का विश्लेषण करने से पता चलता है कि भारत में हवाई अड्डों से उड़ान की सर्च (अप्रैल-नवंबर 2022 के बीच) 2019 के पूर्व-महामारी की तुलना में लगभग 204 प्रतिशत बढ़ी है। भारतीय यात्रियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय होटल की खोज में 2019 के मुकाबले लगभग 54 फीसदी की वृद्धि हुई है।

कायक का क्यूरियस ट्रैवलर सर्वे सात नवंबर 2022 से 17 नवंबर 2022 तक कायक की ओर से युगोव ने किया, जिसमें दिल्ली एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता में रहने वाले 18-65 वर्ष की आयु वर्ग के 1,906 लोगों का सर्वेक्षण किया। कायक, बुकिंग होल्डिंग्स का एक भाग है और दुनिया के प्रमुख ट्रैवेल सर्च इंजनों में से एक है। यह प्लेटफॉर्म लोगों को सही उड़ानें, रहने, किराये की कार, क्रूज, अवकाश पैकेज आदि खोजने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें:-अनिल देशमुख की सेहत के चलते उनकी जमानत अर्जी को प्राथमिकता मिलनी चाहिए : बॉम्बे हाई कोर्ट

संबंधित समाचार