टनकपुर: वन क्षेत्र में कूड़ा डालने पर पालिका का ट्रैक्टर सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 टनकपुर, अमृत विचार। नगर पालिका द्वारा पिछले लंबे समय से टनकपुर बैराज से लगे शारदा वन रेंज के वन क्षेत्र में कूड़ा डंप किए जाने के मामले को वन विभाग की टीम ने गंभीरता से लिया है। शारदा रेंज वन विभाग ने  वन विभाग क्षेत्र में कूड़ा डालते समय नगरपालिका के वाहन को पकड़ कर सीज कर दिया गया है।

बताया जाता है कि टनकपुर बैराज मार्ग से लगे शारदा वन रेंज के शारदा टापू नंबर 13 वन भूमि पर नगर पालिका के कूड़ा वाहनों से जंगल के पास कूड़ा फेंका जा रहा था। इस दौरान शिकायत मिलने पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक ट्रैक्टर को वन क्षेत्र में कूड़ा डालते पकड़ लिया।

वाहन को शारदा वन  रेंज कार्यालय लाकर उसे सीज कर दिया गया है। शारदा वन रेंज के रेंजर महेश सिंह बिष्ट ने बताया कि नगर पालिका द्वारा पिछले लंबे समय से वन क्षेत्र में कूड़ा फेंका जा रहा था। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार नगर पालिका को नोटिस भेजकर वन क्षेत्र में कूड़ा ना डालने को कहा गया था। इससे पूर्व भी नगरपालिका का एक वाहन सीज किया गया था। इसके बाद भी नगर पालिका द्वारा बार-बार वन क्षेत्र में कूड़ा डंप किया जा रहा था।

संबंधित समाचार