देहरादून: ड्रोन रिपेयर एंड मेंटेनेंस कोर्स...इन ITI संस्थानों से कर पाएंगे...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड के छात्रअब जल्द ही ड्रोन रिपेयर एंड मेंटेनेंस कोर्स में प्रवेश ले सकेंगे। प्रशिक्षुओं को ड्रोन के संचालन की बारीक जानकारी के साथ हर पार्ट का मरम्मत करना सिखाया जाएगा।

इस कोर्स को कर पूरा करने के बाद ड्रोन टेक्नीशियनअपना कारोबार खोल सकेंगे और ड्रोन संचालकों को आसानी से सुविधाएं मिल पाएंगी। इसी सत्र से इस शार्ट टर्म कोर्स शुरू किया जाएगा जिसकी अवधि 250 घंटे रहेगी, जिसे दो माह से लेकर छह माह तक की अवधि में पूरा करना होगा। जल्द सीटों का निर्धारण कर आईटीआई संस्थान में पढ़ रहे विद्यार्थियों को इसमें प्रवेश दिया जाएगा।

छात्र आइटीआइ के हल्द्वानी,अल्मोड़ा,चंबा टिहरी गढ़वाल, बड़कोट उत्तरकाशी, महिला आईटीआइ देहरादून और आईटीआइ हरिद्वार में इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।

संबंधित समाचार