मैनपुरी उपचुनाव : एसपी सिंह बघेल का दावा, कल मेरे सपने में आए थे मुलायम सिंह

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, मैनपुरी। एक चुनावी सभा में केंद्रीय विधि राज्‍यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने सपा संरक्षक रहे मुलायम सिंह यादव को अपना गुरु बताते हुए दावा किया कि वह उनके सपने में आए थे। बघेल ने गुरु के सम्‍मान की दुहाई दी। बता दें कि 5 दिसंबर को होने वाले उपचुनाव का प्रचार अभियान शनिवार शाम को को थम जाएगा।

 जनसभा में केंद्रीय राज्य मंत्री ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। कहा कि मुलायम सिंह ने सपने में उनसे ये भी कहा कि अब एसपी सिंह और रघुराज सिंह शाक्य ही उनका सम्मान रखेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद वे 22 बार 8 महीने में अपने क्षेत्र में आए हैं। लेकिन अखिलेश को आने की फुरसत ही नहीं मिली जबकि वे यहां से विधायक चुने गए। उन्होंने भीड़ से आह्वान किया वे रघुराज को जिता दें। अब मेरे साथ रघुराज भी सांसद बनकर दिल्ली जाएंगे।

 जनसभा में इन्होंने किया संबोधित केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, मंत्री नरेंद्र कश्यप, मंत्री बेबीरानी मौर्य, मंत्री गिरीशचंद्र यादव, सांसद राजवीर सिंह, सांसद सुब्रत पाठक, विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, राकेश सचान प्रदेश मंत्री संजय राय, सांसद रामशंकर कठेरिया, विधायक सरिता भदौरिया, सांसद गीता शाक्य, भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने भी संबोधित किया।

 क्रिश्चियन मैदान की जनसभा में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मैनपुरी में इस बार नकली समाजवाद का खात्मा हो जाएगा। एक ही परिवार की विरासत को जनता नकार देगी। इस बार मैनपुरी में इतिहास बनेगा और रघुराज सिंह शाक्य सांसद बनकर दिल्ली जाएंगे।

यह भी पढ़ें:-गौतमबुद्धनगर : जिले से लापता तीन किशोरी समेत महिला मुम्बई से बरामद

संबंधित समाचार