हल्द्वानी: छह माह में नाबालिग दूसरी बार लापता, युवक पर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक नाबालिग छह माह के भीतर दूसरी बार घर से बिना बताए चली। पहले वह एक लड़के के साथ गई थी और परिजनों को शक है कि इस बार भी वहीं लड़का उनकी लड़की को लेकर गया है। 

कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में परिजनों का कहना है कि दो दिन पूर्व शाम करीब सात बजे उनकी 15 वर्षीय बेटी घर से चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। परिजनों का कहना है कि छह माह पूर्व वह भोजीपुरा में रहने वाले अर्जुन मौर्य के साथ चली गई थी, लेकिन उसी दिन वापस भी आ गई थी। परिजनों को शक है कि इस बार भी अर्जुन ही उसे ले गया है। फिलहाल, कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार