मुरादाबाद : आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को पारदर्शी बनाएगा सहयोग एप
विकास भवन में सीडीपीओ और मुख्य सेविकाओं दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
मुरादाबाद,अमृत विचार। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए शासन ने पहल की है। जिसमें सहयोग ऐप के माध्यम से सभी कार्यों की निगरानी होगी। इस एप में जनपद के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र का ब्योरा दर्ज होगा। कहीं से भी एक क्लिक करने पर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की गतिविधियों की सारी जानकारी सामने आ जाएगी। सोमवार को इस संबंध में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला की शुरुआत विकास भवन सभागार में हुई।
बाल विकास सेवा पुष्टाहार विभाग के नेतृत्व में शुरू हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन सीडीपीओ व मुख्य सेविका मंडलीय समन्वयक पोषण मिशन यूनिसेफ रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने एप क्रियान्वयन की संपूर्ण जानकारी दी। इस एप में एक चेक लिस्ट होगी, उसी के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों से संबंधित सूचनाओं को अपलोड किया जाएगा। बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि केंद्रों की निरीक्षण आख्या, पोषाहार की स्थिति, केंद्रों से जुड़े लाभार्थियों का फीडबैक सहित कई बिंदुओं पर जानकारी देनी होगी।
प्रस्तुतिकरण के माध्यम से कई वीडियो दिखाए गए, जिससे एप्लिकेशन को संचालित करने में सहयोग मिल सकें।मुख्य सेविकाओं द्वारा एप्लिकेशन से सम्बंधित कई प्रश्न पूछे गए, जिनका उत्तर प्रशिक्षको द्वारा दिया गया। इस मौके पर यूपीटीएसयू के जिला विशेषज्ञ अभय कुमार, ब्लॉक स्तरीय विशेषज्ञ यूपीटीएसयू से मोहम्मद रफीक शहनवाज, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह, सीमा सिन्हा, मीरा दीक्षित, उर्मिला, अनिता , सुनीत, शकुंतला, यूपीटीएसयू ब्लॉक समन्वयक मो. रफीक, शहनवाज, व समस्त मुख्य सेविकाए मौजूद रहीं ।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : साहब! जिसको फोन कराएंगे उसको मिलेगी ट्राई साइकिल
