Video: मन्नत हुई पूरी तो हाथी की मूर्ति के नीचे से निकलने लगा, बीच में फंसते ही अटकीं सांसें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। अनूपपुर (मध्य प्रदेश) के नर्मदा उद्गम मंदिर में हाथी की प्रतिमा के नीचे फंसे एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कुछ लोग वीडियो में शख्स को प्रतिमा के नीचे से निकलने में मदद करते दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु इस मंदिर में हाथी की प्रतिमा के नीचे से निकलते हैं।

अमरकंटक पवित्र नर्मदा नदी का उद्गम स्थल है। नर्मदा तट पर यहां अनेकों मंदिर है। इन मंदिरों में आकर लोग मन्नत मांगते हैं। ऐसी मान्यता है कि मन्नत पूरी होने के बाद लोग हाथी की मूर्ति के नीचे से निकलते हैं। इस दौरान कई लोग फंस भी जाते हैं। इसके बाद वह न इधर के और न उधर के रह पाते हैं। अमरकंटक मंदिर का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि यह वीडियो कब का है। वीडियो में दिख रहा है कि हाथी की मूर्ति के नीचे से निकलते वक्त एक युवक मुश्किल में फंस गया है।

मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मन्नत पूरी होने के बाद एक युवक हाथी की मूर्ति के नीचे से गुजर रहा था। मूर्ति के नीचे से गुजरने के दौरान वह युवक बीच में फंस जाता है। बीच में फंस जाने के बाद उसे निकलने में बड़ी मुश्किल हो रही है। इसके बाद वह अन्य लोगों से मदद की मांग करता है।

हाथी की मूर्ति के नीचे फंसे युवक की मदद के लिए लोग आ जाते हैं। इसके बाद वहां मौजूद लोग उसे सुझाव देते हैं कि कैसे वहां से निकले। शरीर के अलग-अलग हिस्सों को दबाने के लिए लोग नसीहत दे रहे थे। फंसने के बाद युवक बाहर निकलने के लिए तड़प रहा था। लग रहा था कि वह वाकई मुश्किल में फंसा है। घंटों की मशक्कत के बाद युवक मूर्ति के नीचे से निकल पाया है। फंसने के दौरान उसकी सांसें अटक हुई थी।

दरअसल, अमरकंटक मंदिर में हाथी और घोड़े की मूर्ति है। वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है कि मन्नत पूरी होने के बाद यहां लोग नीचे से पार होते हैं। इसके साथ ही मंदिर को लेकर किवदंतिया भी हैं। आए दिन हाथी की मूर्ति के नीचे लोग फंसते रहते हैं। पूर्व में भी कई वीडियो वायरल हुए हैं। फिलहाल लोग सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  G20 सर्वदलीय बैठक: चुनावी बयार में विपक्षी नेताओं संग मोदी की हंसी-ठिठोली, तस्वीरें देखकर क्या कहेंगे आप? 

 

संबंधित समाचार