Kanpur News: Motijheel की जगह ब्रजेंद्र स्वरूप में सजेगा फूड कोर्ट, 60 दुकानों को 1.8 करोड़ रुपये से कियोस्क होगा तैयार
Kanpur News कानपुर में मोतीझील की जगह ब्रजेंद्र स्वरूप में फूड कोर्ट सजेगा।
Kanpur News कानपुर में मोतीझील कारगिल पार्क के बाहर बन रहे फूड कोर्ट को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें 60 दुकानों को 1.8 करोड़ रुपये से कियोस्क तैयार होगा। इसमें पार्किंग समस्या से शिफ्टिंग हो रही है।
कानपुर, अमृत विचार। Kanpur News मोतीझील कारगिल पार्क के बाहर बन रहे पहले फूड कोर्ट को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कानपुर स्मार्ट सिटी योजना के तहत बन रही 60 दुकानों को अब ब्रजेंद्र स्वरूप पार्क के पास बनाया जाएगा। पार्किंग न होने और मोतीझील में कियोस्क की मांग ज्यादा होने की वजह से अधिकारियों ने यहां प्रोजेक्ट को रद कर दिया है।
फेरी नीति के तहत फुटपाथ पर बनाए गए वेंडर कियोस्क को दिसंबर तक शिफ्ट करना है। इन कियोस्क में नारियल पानी, चाट समेत अन्य खानपान की दुकानें रहेंगी।
स्मार्ट सिटी के तहत मोतीझील स्थित कारगिल पार्क के पास सिटी का पहला फूड कोर्ट कार्नर बन रहा है। इसमें 60 दुकाने बनाई जा रही है। पहले इन दुकानों का अक्टूबर तक लोकार्पण कराने का खाका तैयार किया गया था। इसमें 29 से अधिक दुकानें बनकर तैयार भी हो चुकी हैं, लेकिन अब इन्हें शिफ्ट किया जा रहा है।
सर्किल रेट पर मिलेगी दुकानें
स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी आरके सिंह ने कहा कि बृजेन्द्र स्वरूप पार्क में स्थायी दुकानों के शिफ्टिंग के बाद स्मार्ट सिटी बोर्ड इसके रेट को तय करेगी। जिसका प्रस्ताव बनाकर नगर निगम सदन में रखा जाएगा। प्रस्ताव के पास होते ही दुकानों की ब्रिकी हो सकेगी। सभी दुकाने सर्किल रेट के हिसाब से ब्रिकी की जाएगी। हालांकि, अब निकाय चुनाव के बाद ही इसपर फैसला हो सकता है।
1.08 करोड़ से बन रही दुकानें
स्मार्ट सिटी के तहत बनाया जा रही 60 दुकानों के लिए लगभग एक करोड़ आठ लाख रुपए का बजट रखा गया है। इसमें हर कियोस्क के सामने डस्टबिन से लेकर साफ सफाई और पीने का पानीउपलब्ध कराना है। इसके अलावा कियोस्क के साथ ही बैठने की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि सडक़ों पर जाम की समस्या न बने।
शिफ्टिंग की यह है वजह
मोतीझील कारगिल पार्क पर आम दिनों में ही भीड़ रहती है। रविवार को यहां पैर रखने की जगह नहीं होती। कियोस्क बनने के बाद यहां और भीड़ आने की संभावना थी। यहां पार्किं की भी बड़ी समस्या है। फुटपाथ पर अतिक्रमण भी है। इसके साथ ही दुकानों के आंवटित कराने की लगातार अधिकारियों के पास सिफारिशें आ रही थी। जिसके बाद सहां से फूड कोर्ट को हटाने का निर्णय लिया गया।
ये रहेगी व्यवस्था
पार्किंग, टॉयलेट, कलरफुल लाइट, डस्टबिन, पीने का पानी
एक नजर में यह भी जानें
60 दुकानें बनेंगी फूड कोर्ट में
1.8 करोड़ से तैयार हो रहा कियोस्क
