मुरादाबाद: 'बाबा साहेब ने महिलाओं-दलितों को दिलाया संवैधानिक अधिकार'
मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। निवर्तमान जिला अध्यक्ष डीपी यादव ने कहा कि बाबा साहेब ने जो संविधान लिखा था उसमें महिलाओं को वोट डालने का अधिकार दिया गया और दलित शोषित व को आगे बढ़ने का रास्ता खोल दिया गया। लेकिन आज संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
केंद्र सरकार औल उत्तर प्रदेश सरकार बाबासाहेब के संविधान को नहीं मानती है। संविधान में दिए गए प्रावधानों को खत्म करने पर लगी है। आज चारों तरफ बेरोजगारी है, किसान, युवा वर्ग, गरीब सब परेशान हैं। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अथहर हुसैन अंसारी, नाग भारती, प्रेम बाबू वाल्मीकि, वेद प्रकाश सैनी, गजन चौधरी, शंकर लाल सैनी, मोहम्मद उस्मान, अंकित यादव फाजिल मलिक, फरीद मलिक, उस्मान अंसारी, राशिद मलिक, नाजिम सैफी, महेंद्र सिंह, राजपाल कश्यप, मोहम्मद उमर सैफी आदि उपस्थित रहे।
कांग्रेसियों ने बाबा साहब को अर्पित की श्रद्धांजलि
मुरादाबाद। मंगलवार को शहर के चौमुखा पुल स्थित कांग्रेस महानगर कार्यालय पर संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा ने और संचालन प्रवक्ता मोहम्मद शमी ने किया।

महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब ने आजाद भारत की सभी जाति धर्मों को ध्यान में रखते हुए भारत के संविधान का निर्माण किया। बाबा साहब एक विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता, अर्थशास्त्री, कानून विद, राजनेता और महान समाज सुधारक थे। उन्होंने दलितों और निचली जातियों के अधिकारों के लिए छुआछूत और जाति भेद भाव जैसी सामाजिक बुराईयों के खिलाफ जीवंत परियन्त संघर्ष किया।
सभी कांग्रेसियों ने बाबा भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर और फूल चढ़ा कर श्रद्धांजली अर्पित की। विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा, असद मौलाई, सेवादल जिलाध्यक्ष अनुराग शर्मा, शिवराज सिंह गुर्जर, अरशद परवेज़, अफ़सर अंसारी, डॉ जमाल, भारतीय परवेज इस्लाम, अनिल गुर्जर और मोहम्मद समीर उर्फ नूर शामिल रहे।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : आरक्षण के पेच से किसी की उम्मीदों को लगा ग्रहण, तो कई लोगों के चेहरे खिले
