अयोध्या: फंदे से लटका मिला बुजुर्ग का शव

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

अमृत विचार, अयोध्या। कोतवाली नगर के नाका निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग का शव उनके घर में ही फंदे से लटका मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नाका निवासी अरुण कुमार सिंह की पत्नी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए देवरिया निकल गईं। पुलिस के मुताबिक अरुण कुमार थोड़ा मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे और वह नींद की गोलियां भी लेते थे। भोजन करने के बाद वह सो गए। बुधवार को बहू जब बेटे को स्कूल भेजने जा रही थी। इस दौरान पोते ने  बाबा से मिलने की इच्छा जाहिर की। जब बहू ने खिड़की से देखा तो उसके होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया। अरुण कुमार के दोनों बेटे बाहर रहते हैं। एक सिंगापुर में दूसरा दिल्ली में रह रहा है। फतेहगंज चौकी प्रभारी सुरेश गुप्त के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इधर, परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें-बहराइच: 65 लाख की स्मैक बरामद, एक नेपाली नागरिक गिरफ्तार        

संबंधित समाचार