हल्द्वानी: परिवार गया मक्का-मदीना और चोरों ने खंगाला घर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। घर की चाबी भांजे को सौंपकर मक्का-मदीना गए परिवार का घर चोरों ने खंगाल डाला। रोशनदान तोड़कर घर में दाखिल हुए चोरों ने नगदी व लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर बनभूलपुरा पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 
 

पप्पू का बगीचा निवासी नबी मोहम्मद पुत्र अली मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ मक्का-मदीना गया गया था और जाने से पहले घर की देखरेख के लिए वह चाबी अपने भांजे नईम को सौंप गया था। बीती 3 दिसम्बर को उसका भांजा घर की साफ-सफाई करने पहुंचा तो देखा कि अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा है।

अलमारी का दरवाजा टूटा था। उसने मोमटी में जाकर देखा तो रोशनदान टूटा हुआ था। इसी रास्ते से चोर घर में दाखिल हुआ था। चोर ने घर में बच्चों द्वारा जोड़कर रखी गई नगदी और जेवर के साथ रसोई गैस का सिलेंडर साफ कर दिया। 

संबंधित समाचार