महाराष्ट्र सरकार पर जयंत पाटिल ने बोला हमला, कही ये बात...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। नेशनल कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष एवं पूर्व जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल ने गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि शिंदे-फणनवीस सरकार सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की समस्याएं सुलझाने में नाकामयाब रही है। पाटिल ने मीडियाकर्मियों से कहा कि इस सरकार के रहते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास की गलत व्याख्या की । महाराष्ट्र की कई परियोजनाओं को गुजरात ले जाया जा रहा है और इससे राज्य के लोगों में असंतोष है।

ये भी पढ़ें- राज्यसभा में उठा ईपीएस पेंशन बढ़ाने का मुद्दा, सरकार से हस्तक्षेप की मांग

इसके विरोध में महा अघाड़ी सरकार 17 दिसंबर को मार्च निकाल रही है और एनसीपी की बैठक में भी इस पर विचार किया जायेगा। पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद चल रहे हैं। कर्नाटक सरकार महाराष्ट्र सरकार पर लगातार आरोप लगा रही है, महाराष्ट्र के वाहनों को आग लगायी जा रही है और राज्य सरकार कर्नाटक के बैंकों को व्यापार दे रही है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, क्या महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री आत्मसम्मान के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच वोट बंटने का फायदा भाजपा को मिला।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश भी दोहराएगा गुजरात का परिणाम : मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा

 

संबंधित समाचार