खटीमा: एसडीएम पहुंचे स्कूल तो पता चला तीन शिक्षक हैं अवकाश पर...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, मुक्तेश्वर। स्थानीय प्रशासन ने प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा के बेहतर माहौल को लेकर औचक निरीक्षण तेज कर दिया है। एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट ने दो स्कूलों के मर्ज होने के बाद चल रहे तीसरे स्कूल प्राथमिक स्कूल खेतलसंडा मुस्ताजर का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान आठ में से तीन शिक्षक अवकाश पर थे। लेकिन, अवकाश के लिए एपलीकेशन दी थी या नहीं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। साथ ही मध्यान्ह भोजन का रजिस्टर भी नहीं मिला। एसडीएम ने मामले में खंड शिक्षा अधिकारी से कार्यालय में तलब कर शिक्षकों के अवकाश संबंधी जानकारी देने के दिए निर्देश।
 

वर्तमान में क्षेत्र के अनेक सरकारी प्राथमिक स्कूलों में छात्र संख्या कम होने से उनके नजदीकी स्कूलों में मर्ज कर दिया गया है। इससे मर्ज स्कूलों में बेहतर शैक्षिक माहौल को लेकर प्रशासन गंभीर हो गया है। गुरुवार को एसडीएम ने प्राथमिक स्कूल खेतलसंडा मुस्ताजर का निरीक्षण किया।

इस दौरान पढ़ाई होते मिली, एसडीएम ने बच्चों से जानकारी भी ली। इस बीच औचक निरीक्षण से हड़कंप मचा रहा। एसडीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी से कार्यालय में स्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया है। एसडीएम ने बताया कि औचक निरीक्षण का क्रम जारी रहेगा। इस दौरान कानूनगो नरेंद्र गहतोड़ी, विजेंद्र चैहान आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार