अल्मोड़ा: पशुओं को आवारा छोड़ने वालों मालिकों की अब खैर नहीं... दर्ज होगी FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। नगर में अपने पालतू पशुओं को आवारा छोड़ना अब पशु स्वामियों को भारी पड़ सकता है। नगर में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब नगर पालिका ने आवारा पशु छोड़ने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी है। 
 

अल्मोड़ा नगर में निराश्रित आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिस कारण राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पालिका द्वारा बार बार चेताने के बाद भी लोग पशुओं को बाजार में छोड़ रहे हैं। जिससे कई बार जाम की स्थिति भी पैदा हो जाती है।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि पालिका द्वारा नगर में पशुओं को आवारा छोड़ने वाले 12 पशु स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन पर दो दो हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। अधिशासी अधिकारी ने बताया है कि पशुओं को नगर में आवारा छोड़ने वाले लोगों को सख्त हिदायत दी गई है।

इसके बाद भी अगर कोई व्यक्ति अपने पालतू पशुओं को नगर में आवारा छोड़ता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। त्रिपाठी ने बताया नगर के लोगों की समस्या को देखते हुए अब तक पालिका 175 गोवंशीय पशुओं को बाजपुर के गौ सदन भेजा गया है। जबकि कुछ और पशुओं को बाजपुर भेजे जाने की कार्रवाई चल रही है। 

संबंधित समाचार