हल्द्वानी: गौजाजाली उत्तर में पेयजल संकट, आंदोलन की चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बरेली रोड लटूरिया बाबा स्थित ट्यूबवेल एक सप्ताह से खराब है। जिस कारण गौजाजाली उत्तर के गणपति बिहार, जोशी बिहार, इंडियन बैंक वाली गली व गोल्डन फर्नीचर रोड में पानी की आपूर्ति ठप है। लोगों ने समस्या का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
 

वार्ड 59 गौजाजाली उत्तर के पार्षद रईस अहमद गुड्डू ने बताया कि ट्यूबवेल के खराब होने से क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। जल संस्थान की ओर से टैंकर न भेजने के कारण लोग आसपास के क्षेत्रों से पानी ढो रहे हैं। पार्षद गुड्डू ने बताया कि जोशी बिहार में बिछाई गई पाइप लाइन कई जगह से लीक है। जिस वजह से घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है।

इससे महामारी फैलने का डर बना है। वहीं वार्ड 59 स्थित आम का बगीचा में ट्यूबवेल ऑपरेटर की लापरवाही के चलते कई घरों में पानी नहीं आ रहा है। विभागीय अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी आंदोलन को बाध्य होंगे। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात