अल्मोड़ा: कार खाई में गिरने से एक की मौतraft: Add Your Title

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। चौखुटिया-द्वाराहाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर घूंगोली बसभीड़ा गांव के पास एक कार खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। चालक पास के ही गांव से बारात छोड़कर वापस अपने घर जा रहा था कि इसी दौरान ये हादसा हो गया।

घटना के वक्त कार चालक अकेला था। प्राप्त जानकारी के अनुसार नौगांव अखोडिया के मिरई निवासी दिनेश दुर्गापाल पुत्र शंकर दुर्गापाल ग्वाली गांव से बारात छोड़कर वाहन आर्टिका कार संख्या यूके 04 टीबी 1919 से घर वापस जा रहा था। इस दौरान घुंगोली के गांव के पास एकाएक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे करीब 40 मीटर खेल मैदान में जा गिरी। मौके पर आसपास के लोग और पुलिस पहुंची और चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

संबंधित समाचार