मेरठ: वृंदावन टूर पर छात्रा से प्रधानाचार्य ने किया दुष्कर्म, हंगामा करने के बाद मुकदमा हुआ दर्ज
मेरठ, अमृत विचार। माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रथम मंडल मेरठ ओंकार शुक्ल ने रविवार को हस्तिनापुर के राजकीय हाईस्कूल राठौर खुर्द के कार्यवाहक प्रधानाचार्य धनपाल सिंह को निलंबित कर दिया। इस मामले में प्रधानाचार्य के खिलाफ हस्तिनापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
यह भी पढ़ें- मेरठ: एक सप्ताह से गैराज में खड़ी कार, FASTag से रुपए कटने का आया मैसेज, मालिक ने शिकायत कराई दर्ज
वृंदावन ले जाकर किया था छात्रा से दुष्कर्म
माध्यमिक शिक्षा के सरकारी विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य धनपाल सिंह हाल ही में छात्राओं के एक ग्रुप को वृंदावन घुमाने ले गए थे। यहां, प्रधानाचार्य ने एक छात्रा को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शनिवार को मामला प्रकाश में आने के बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ हस्तिनापुर थाने पर हंगामा करते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी।
कप्तान के आदेश पर हुआ मुकदमा दर्ज
देर रात तक परिजन व ग्रामीण प्रधानाचार्य धनपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते रहे। परंतु, पुलिस मथुरा मामला होने की बात कहते हुए मुकदमा दर्ज नहीं कर रही थी। मामले की जानकारी एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को लगी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। जिस, पर परिजन व ग्रामीण शांत हुए। रविवार को आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
प्रधानाचार्य को किया गया निलंबित
छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले की जानकारी मिलते ही रविवार को माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा प्रथम मंडल मेरठ ओंकार शुक्ल ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही जांच कमेटी गठित कर तत्काल रिपोर्ट देने के आदेश जारी किए। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में शिक्षा विभाग को कलंकित करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ें- मेरठ: बदमाशों से अकेले ही जूझती रही रिया, लोग बनाते रहे वीडियो
