बाजपुर: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। पड़ोसी पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए उसकी मां ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें पुलिस ने नामजद आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस चौकी बरहैनी के अंतर्गत एक गांव की महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि पड़ोसी युवक फरवरी में उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर में नामजद आरोपी राजीव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

संबंधित समाचार