अयोध्या: फुटबाल के महिला वर्ग में शारीरिक शिक्षा व पुरूष में एमबीए बना विजेता

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अमृत विचार, अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय आवासीय परिसर के क्रीड़ा विभाग में सोमवार को अन्तर विभागीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत दीक्षा भवन स्थित खेल मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता के महिला वर्ग में शारीरिक शिक्षा खेल एवं योगिक विज्ञान संस्थान ने 2-1 से प्रथम स्थान हासिल किया।

वहीं बीए को द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दूसरी ओर फुटबॉल पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में एम.बी.ए. विभाग 1-शून्य से प्रथम स्थान पर रहा। द्वितीय स्थान पर शारीरिक शिक्षा खेल एवं योगिक विज्ञान रहा। शुभारम्भ शारीरिक शिक्षा विभाग के डा. अर्जुन सिंह व डा. कपिल राणा ने किया।

 निर्णायक की भूमिका कुमार मंगलम सिंह व अनुज पाल ने निभाई। आवासीय क्रीड़ा प्रभारी डा. मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि 14 दिसम्बर को छात्र-छात्रा वर्ग तथा कुलपति बिग्रेड व कुलसचिव बिग्रेड के बीच रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। आनंद मौर्य, कौशल किशोर सिंह, रजत मलिक, जया पांडेय उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें:-हेल्थ केयर के क्षेत्र में छात्रों को लिए असीम संभावनाएं : प्रो राजेश

संबंधित समाचार