भाजपा सरकार में गुंडा-माफिया की जगह जेल में है: हौसला प्रसाद पाठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी सरकार में गुंडा माफिया की जगह जेल में है। माफिया और गुंडों के अवैध संपत्तियों पर योगी सरकार का बुलडोजर चला है। उक्त बातें प्रतापगढ़ रोड स्थित एक बैंकट हॉल में नगर निकाय चुनाव के प्रभारी हौसला प्रसाद पाठक ने पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कहीं।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने कानून व्यवस्था को सुधार दिया है। मोदी और योगी सरकार ने विकास को प्राथमिकता दी है। अधिसूचना जारी होने के बाद जल्दी प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर में भारतीय जनता पार्टी के चेयरमैन का दबदबा कई वर्षों से रहा है। इस बार भी भाजपा का चेयरमैन नगर मे होगा। बताया कि आलोक कुमार गुप्ता, चेयरमैन शिवगोविंद साहू, लव कुश मोदनवाल, राजीव गुप्ता, राजीव केसरी, उमाशंकर गुप्ता, कपिल मुनि गुप्त व शिव कुमार गुप्ता ने भाजपा से आवेदन किया है।

अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता तथा संचालन निकाय चुनाव संयोजक संतोष सिंह ने किया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी संतोष मिश्रा, चेयरमैन शिव गोविंद साहू आलोक कुमार गुप्ता, रंजीत गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, लव कुश मोदनवाल, नीलम गुप्ता, राजीव गुप्ता, शिवकुमार व जगदीश साहू आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-जौनपुर: जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में नदारद मिले चिकित्साधिकारी, जताई नाराजगी

संबंधित समाचार