Weather Update Kanpur : दिसंबर की सर्दी में सोमवार की धूप सबसे गर्म, रात की हवा में होने लगती ठंड
Weather Update Kanpur कानपुर में रात में ठंड बढ़ती जा रही है।
Weather Update Kanpur कानपुर में दिसंबर की सर्दी में सोमवार की धूप सबसे गर्म है। वहीं, रात की हवा में ठंड बढ़ती जा रही है। रात में लोग खूब कपड़े पहन कर ही घरों से निकल रहे है।
कानपुर, अमृत विचार। Weather Update Kanpur लगभग आधा दिसंबर बीतने को है, लेकिन हाड़ कपाऊ ठंड व गलन जैसी स्थिति फिलहाल नहीं हो रही है। इस महीने में सोमवार का दिन और भी गर्म रहा है। इस दिन की धूप सबसे ज्यादा गर्म रही। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। जबकि इससे कम रविवार को 26.6 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान 11.8 भी अब तक का रिकार्ड में सबसे ज्यादा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार इस दिसंबर कंपकपी छुड़ा देने वाली ठंड शुरू होना मुश्किल है। जनवरी के पहले सप्ताह में ही इसका असर दिख सकता है। लिहाजा दिसंबर के महीने में अधिकतम तापमान के 25 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वहीं रात में भी ज्यादातर 10 से अधिक टेंपरेचर रहेगा।
सोमवार की धूप और रात दिसंबर महीने की सबसे गर्म रही है। दिन में हवा जरूर चली, लेकिन धूप में ज्यादा देर तक बिता पाना आसान नहीं था। कुद देर धूप में चल भर लेने से ही पसीना जा जा रहा था तो धूप में कुछ देर खड़े होने के बाद लोगों को गर्म कपड़े उतारना मजबूरी बन जा रहा था।
मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि दिसंबर महीने में मौसम ज्यादा ठंडा नहीं रहेगा। प्रतिदिन धूप खिलने की संभावना है। जनवरी के पहले सप्ताह में ठंड बढ़ने की उम्मीद है। उसके बाद बादल और कोहरे का असर भी दिख सकता है।
दिसंबर अधि. न्यू.
11 26.0 09.0
10 25.6 10.2
09 25.0 08.6
08 24.0 11.2
07 25.0 11.0
06 24.4 09.4
05 24.4 08.4
04 25.0 09.7
03 25.8 09.8
02 25.0 10.0
01 26.6 09.6
हवा की गति में आई कमी
धूप से हटने पर उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की वजह से ठंड का कुछ अहसास तो रहा, लेकिन सोमवार को हवा की गति में भी कमी रही है। मौसम विज्ञानी के अनुसार इस महीने अब तक सबसे तेज गति से हवा आठ दिसंबर को चली थी7 उस दिन हवा की रफ्तार 6.1 किमी प्रति घंटा थी। उसके बाद सात दिसंबर को चली हवा की गति सबसे तेज थी। सोमवार को हवा की गति में कमी आई है। इस दिन हवा 3.7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली।
