रामनगर: बाघ का निवाला बना साठ वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ बुजुर्ग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। मोहन क्षेत्र के पास बाघ ने एक ओर व्यक्ति को अपना निवाला बना लिया। इससे पूर्व भी बाघ एक बाइक सवार को बाइक से खींचकर अपना निवाला बना चुका है। बताया जाता है कि मृतक अर्धविक्षप्त था। जो पिछले कई दिनों से मोहान क्षेत्र में ही दिखाई दे रहा था।

सोमवार शाम लोगों ने इसे मोहान बाजार से ऊपर की ओर जाते हुए देखा था। शाम के समय इसके कुछ फटे कपड़े जंगल के किनारे देखकर लोगो को शक हुआ कि कहीं यह बाघ का शिकार तो नही हो गया। ग्रामीणों ने वन रामनगर वन विभाग एवम कार्बेट के अधिकारियों को सूचना दी गयी।

मौके पर वन कर्मियों ने इसकी खोज शुरू की मगर सोमवार को रात हो जाने के कारण सर्च अभियान नही चलाया गया। मंगलवार की सुबह रामनगर कोसी रेंज एवम कालागढ़ टाइगर रिजर्व के मंदाल रेंज के वन कर्मियों द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। सर्च के दौरान मोहान के समीप दो मुंडा ब्लाक कक्ष  नम्बर चार में मृतक का शव बरामद किया गया।

मौके पर मृतक का एक पैर बरामद नही हुआ है। सम्भवतः बाघ ने उसे खा लिया होगा। कोसी रेंज के वन  क्षेत्रधिकारी शेखर चन्द्र तिवारी ने बताया  मृतक की पहचान बहादुर सिंह बिष्ट (60) के रुप में हुई है जो चौखुटिया( अल्मोड़ा) महादेव खाडिका मासी का रहने वाला था। उसका पुत्र चन्दन सिंह बिष्ट गाजियाबाद में नौकरी करता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

संबंधित समाचार