रामनगर: उत्तराखण्ड के पहले ट्री हाउस का हुआ शुभारम्भ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। अब प्रकृति के विविध रंगों के साथ साथ वन्य जीवों को नजदीकी से निहारना है तो  उत्तराखंड के पहले ट्री-हाउस में आपका स्वागत है। मंगलवार को  विधायक दीवान सिंह बिष्ट एवं प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल ने मंगलवार को संयुक्त रूप से तराई पश्चिमी वन प्रभाग की उत्तरी रेंज जसपुर के अंतर्गत फाटो क्षेत्र में ट्री-हाउस का शुभारंभ किया।

विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि इससे अब यहां आने वाले पर्यटक वन्यजीवों के साथ ही यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकेंगे।साथ ही कार्बेट में इससे भविष्य में पर्यटन का दबाव भी कम होगा। प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल ने कहा कि यह उत्तराखंड का पहला ट्री-हाउस है जिसका शुभारंभ हुआ है उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इसी क्षेत्र में दो और ट्री हाउसओं का शुभारंभ किया जाएगा उन्होंने कहा कि इस ट्री हाउस में जहां एक और भ्रमण पर आने वाले पर्यटक वन्यजीवों का दीदार कर सकेंगे तो वही यहां पर रात्रि विश्राम की व्यवस्था भी की गई है।

और यहां आने वाले पर्यटकों को विभाग द्वारा सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी उन्होंने बताया कि अभी विभाग द्वारा ही इसकी बुकिंग का कार्य शुरू किया जाएगा और शीघ्र ही इसकी ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था की जाएगी।

पहले दिन दिल्ली से रणजीत सिंह और रामनगर निवासी फैसल ट्री-हाउस में विश्राम करेंगें। उन्होंने बताया कि फाटो जाते हुए उनको बाघ के दीदार हुए।इस दौरान तराई पश्चिम वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य,रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ कुन्दन कुमार, एसडीओ राजकुमार, रेंजर देवेंद्र सिंह रजवार, रेंजर विजेंद्र अधिकारी, रेंजर पुरन सिंह,रेंजर ललित आर्य,विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी,भाजपा नेता मनमोहन सिंह बिष्ट सहित वन विभाग के अधिकारी,कर्मचारी मौजूद रहे

संबंधित समाचार