मेरठ : पत्नी का फोन नहीं उठा रहा था पति, दोस्त घर पहुंचा तो खुला चौंकाने वाला राज

Amrit Vichar Network
Published By Sakshi Singh
On

मेरठ, अमृत विचार। मेरठ के पल्लवपुरम फेस दो स्थित एक मकान में बुधवार को शख्स का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

ये भी पढ़ें:-मेरठ: पड़ोस में हो रहे झगड़े पर हंसने लगा दिव्यांग, पीट-पीटकर कर दी हत्या

छह माह पहले जॉब के लिए आया था पल्लवपुरम
मृतक का नाम फरीद अहमद (45) है। वह मूलरूप से नजीबाबाद का रहने वाला था। छह महीने पहले फरीद सोफीपुर स्थित एक सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी के गोदाम में कार्य करने के लिए आया था। इस दौरान उसने मोदीपुरम में एक मकान किराए पर लिया था और अकेला रहता था। कभी-कभी छुट्टी लेकर वह अपने घर नजीबाबाद जाता रहता था। 

पत्नी का फोन नहीं उठा तो हुआ शक
फरीद की पत्नी लगातार उसे फोन मिला रही थी। लेकिन, फोन नहीं उठा। बार बार फोन करने के बाद भी फोन रिसीव ना होने पर फरीद की पत्नी को शक हुआ। जिस, पर उसने फरीद के साथी अमित को कॉल की। अमित घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से देखा तो फरीद अपने बिस्तर पर पड़ा हुआ था।

पुलिस को तोड़नी पड़ी कुंडी
अमित ने घर पहुंचकर काफी देर तक कुंडी बजाई। फरीद को आवाज भी दी। लेकिन, दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से देखा तो फरीद बिस्तर पर पड़ा हुआ था। इस पर उसे शक हुआ और अमित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुंडी तोड़ी। कमरे में जाकर देखा तो फरीद बिस्तर पर मृत पड़ा मिला। कमरे से बदबू उठ रही थी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को जानकारी दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मौत का कारण जानने में जुटी पुलिस 
फरीद अहमद की मौत कैसे हुई। इसके कारण जानने में पुलिस जुट गई है। इसमें, पुलिस फॉरेंसिक टीम का सहारा भी ले रही है। फरीद ने आत्महत्या की या उसकी मौत का कारण कुछ और है? अभी पुलिस इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़ें:-मेरठ: नेपाल से लाकर कर रहे थे नशे का कारोबार, एसओजी ने डेढ़ करोड़ की चरस के साथ दो आरोपियो को पकड़ा

संबंधित समाचार