शाहजहांपुर: सड़क हादसे में स्कूटी सवार भाजपा नेता के भतीजे की मौत
शाहजहांपुर, अमृत विचार। नेशनल हाईवे पर रिलायंस थर्मल पावर गेट के सामने गुरूवार दोपहर टैंकर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। मृतक भाजपा नेता का भतीजा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल काॅलेज पहुंचाया। लेकिन डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। टैंकर और …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। नेशनल हाईवे पर रिलायंस थर्मल पावर गेट के सामने गुरूवार दोपहर टैंकर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। मृतक भाजपा नेता का भतीजा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल काॅलेज पहुंचाया। लेकिन डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। टैंकर और उसके चालक का पता लगाने की पुलिस कोशिश कर रही है।
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव रौसर निवासी भाजपा नेता श्यामबाबू दीक्षित का भतीजा 20 वर्षीय दिव्यांश दीक्षित पुत्र पंकज दीक्षित गुरूवार सुबह 11 बजे स्कूटी से रोजा क्षेत्र में जमुका दोराहे पर स्थिति बड़ौदा ग्रामीण बैंक में अपना आधार कार्ड सही कराने गया था। यहां से दोपहर 12 बजे वापस लौटते समय नेशनल हाईवे पर रिलायंस थर्मल पावर गेट के पास वह पहुंचा, तभी पीछे सीतापुर की ओर से आ रहे टैंकर ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घटना के बाद चालक मौके से टैंकर को लेकर फरार हो गया। सूचना पर कुछ ही देर में रोजा इंस्पेक्टर अशोकपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और गंभीर रूप से घायल दिव्यांश को मेडिकल काॅलेज पहुंचाया। लेकिन यहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हेलमेट होता तो शायद बच जाती जान
टैंकर की टक्कर से घायल हुए स्कूटी सवार दिव्यांश के सिर में गंभीर चोट लगी थी। मौके पर उसके सिर से काफी खून बह गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यदि हेलमेट लगा होता तो शायद दिव्यांश की जान बच सकती थी।
