भवाली: भवाली में गुलदार ने दो मवेशी को बनाया निवाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भवाली, अमृत विचार। भवाली के इलाकों में गुलदार दिखने से लोगों में दहशत है। लोगों को सुबह शाम आवाजाही में जान माल का खतरा सता रहा है। वहीं गुरुवार को गुलदार ने दो मवेशी को निवाला बना लिया।

भवाली के रेहड़, पंत स्टेट और भीमताल रोड आदि इलाकों के लोगों का कहना है कि शाम के वक्त इन जगहों में गुलदार देखा गया। जंगलों से सटे होने के कारण गुलदार इन इलाकों में दिखाई दे रहा है। इस कारण लोग शाम होते ही घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं।

वहीं गुरुवार को निगलाट के जंगलों में गुलदार ने एक गाय को अपना शिकार बनाया। जबकि पंत स्टेट से सटे जंगल में दो दिन पहले गुलदार ने एक और गाय को अपना शिकार बनाया था। स्थानीय निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पंत स्टेट के पास गुलदार ने बुधवार सुबह गाय का शिकार किया था।

संबंधित समाचार