अयोध्या: मधुमक्खी के हमले में दो बुजुर्ग घायल, बालक सर्पदंश का शिकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। सोहावल तहसील के रौनाही थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो बुजुर्ग मधुमक्खी के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

थाना क्षेत्र के सखलौदी बेनीपुर निवासी 65 वर्षीय मेवालाल पुत्र ओरौनी तथा रौनाही गांव निवासी 60 वर्षीय रामतेज पुत्र रामलाल अन्य लोगों के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने ढेमवाघाट गए थे। अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद दोनों वापस लौट ही रहे थे कि सांय लगभग चार बजे रास्ते में मधुमक्खियों ने दोनों पर हमला बोल दिया। मामले की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने दोनों को सांय पांच बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

वहीं खंडासा थाना क्षेत्र के गांव पूरे वाजिद में दोपहर बाद लगभग डेढ़ बजे 12 वर्षीय एैनुलहक पुत्र इमालुल हक सर्पदंश का शिकार हो गया। परिवार ने उसको लाकर सांय पौने चार बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे डॉ. आशीष पाठक ने बताया कि मेवालाल की हालत ज्यादा गंभीर है। दूसरे बुजुर्ग तथा किशोर को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अयोध्या : बढ़ी ठिठुरन, 6800 कंबल बांटेगा प्रशासन, निगम के अलाव ठंडे

संबंधित समाचार