हल्द्वानी: पेट्रोल पंप स्वामी पर हमला करने वालों के खिलाफ मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक पेट्रोल पंप स्वामी ने कुछ लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

टीपीनगर स्थित गोयल फीलिंग स्टेशन के स्वामी सरिल गोयल ने तहरीर कहा है कि वह शुक्रवार की रात अपने भाई अनुज गोयल के साथ घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में नरेंद्र सिंह सतवाल उर्फ निक्की तथा उसके साथ एक वाहन में बैठे थे। आरोपियों ने अपने वाहन से उनकी कार को टक्कर मार दी। काफी दूर तक आरोपी उनका पीछा करते रहे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गये।

सरिल गोयल ने कहा कि आरोपी पूर्व भी उनके साथ मारपीट कर चुके हैं। जिनके खिलाफ मारपीट, धमकाने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।

संबंधित समाचार