Kylian Mbappé ने FIFA World Cup फाइनल में हैट्रिक गोल कर रचा इतिहास, ट्रांसजेंडर मॉडल से प्यार

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

नई दिल्ली। फ्रांस के सुपरस्टार कीलियन एम्बाप्पे (Kylian Mbappé) ने अर्जेंटीना के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में हैट्रिक गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। एम्बाप्पे  से पहले साल 1966 में इंग्लैंड के जियोफ हर्स्ट ने वेस्ट जर्मनी के खिलाफ फाइनल में हैट्रिक गोल किया था। हालांकि एम्बाप्पे अपनी टीम को जीत तो नहीं दिला पाए, मगर सबसे ज्यादा आठ गोल करके गोल्डन बूट जीतने में सफल रहे। एम्बाप्पे पूरी दुनिया में छा गए। साथ ही उनकी निजी जिंदगी और ट्रांसजेडर मॉडल इनेस राउ के साथ उनके रिश्तें की चर्चा भी शुरू हो गई। दरअसल, इनेस राउ दुनिया की पहली ट्रांस जेंडर मॉडल हैं, जो Playboy Magazine के कवर पर भी दिखाई दे चुकी हैं।

https://www.instagram.com/p/CmWI8Z9szJ5/?hl=en

 

16 की उम्र में सर्जरी करवाकर लड़का से लड़की बनी
किलियन एम्बाप्पे और गर्लफ्रेंड इनेस राउ दोनों ने इसी साल अपने रिलेशनशिप में होने की पुष्टि की है। दोनों को इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक साथ देखा गया था, जहां एम्बाप्पे अपनी गर्लफ्रेंड को बाहों में लिए दिखाई दिए थे। 32 साल की राउ का जन्म लड़के के रूप में हुआ था और उनका नाम मारियो था, मगर 16 साल की उम्र में वो सर्जरी करवाकर लड़का से लड़की बनी थी। नवंबर 2017 में प्लेबॉय के कवर पेज पर आने के बाद राउ को शोहरत मिली। वो मेंस मैगजीन पर आने वाली पहली ट्रांसजेंडर महिला बनी।

https://www.instagram.com/p/B7TXcbRIHF4/

'मुझे कभी भी बॉयफ्रेंड न मिलने और अजीब तरह से देखे जाने का डर था'
इनेस राउ ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं लंबे समय तक यह कहे बिना जीती रही कि मैं ट्रांसजेंडर हूं। मैंने बहुत डेट किया और लगभग भूल चुकी हूं। मुझे कभी भी बॉयफ्रेंड न मिलने और अजीब तरह से देखे जाने का डर था। तब मैं ऐसी थी, तुम्हें पता है, तुम्हें बस वही होना चाहिए जो तुम हो।

https://www.instagram.com/p/CSmPdZAte1s/

फाइनल में एम्बाप्पे ने दागे कुल चार गोल 
आपको बता दें कि अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में एम्बाप्पे ने कुल चार गोल दागे। पहले उन्होंने दो गोल दागकर फ्रांस और अर्जेंटीना को बराबरी पर ला दिया और इसके बाद एक और गोल उन्होंने एक्स्ट्रा टाइम में दागा था। चौथा गोल उन्होंने पेनल्टी में दागा। आठ गोल के साथ वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने और गोल्डन बूट अवॉर्ड भी जीता है। इसके अलावा अपने अब तक के करियर में उन्होंने कई अवॉर्ड जीते हैं। साल 2018 में उन्हें कोपा अवॉर्ड से नवाजा गया था।

ये भी पढ़ें :  FIFA World Cup 2022: ग्राउंड पर पहुंचे राष्ट्रपति मैक्रों, कीलियान एम्बाप्प को लगाया गले... अर्जेंटीना को दी बधाई

 

संबंधित समाचार