भारतीय प्रतिभा और ज्ञान के प्रतीक हैं सुंदर पिचाई: मुर्मू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को इंटरनेट जगत की दिग्गज कंपनी ‘गूगल’ और प्रौद्योगिकी फर्म ‘अल्फाबेट’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई को भारतीय प्रतिभा एवं ज्ञान का प्रतीक बताया तथा उनसे भारत में सार्वभौमिक डिजिटल साक्षरता के लिए काम करने का आग्रह किया। पिचाई ने यहां राष्ट्रपति भवन में मुर्मू से मुलाकात की। 

ये भी पढ़ें- अजय राय के बयान पर स्मृति ईरानी का पलटवार, कहा- राहुल जी आपका अमेठी से लड़ना पक्का समझूं?

राष्ट्रपति सचिवालय ने बैठक की तस्वीरों के साथ ट्वीट किया, गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने पद्म भूषण से सम्मानित पिचाई को भारतीय प्रतिभा और ज्ञान का प्रतीक बताया तथा उनसे भारत में सार्वभौमिक डिजिटल साक्षरता के लिए काम करने का आग्रह किया।

ये भी पढ़ें- आरोपी को परेशान करने के लिए कानून को ‘हथियार’ के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए: SC

 

संबंधित समाचार