जौनपुर: शिक्षा की अलख जगाने में डॉक्टर अवधराज की भूमिका रही महत्वपूर्ण: रमेशचन्द्र मिश्र
अमृत विचार, जौनपुर। भाजपा विधायक रमेशचन्द्र मिश्र ने कहा कि डाक्टर अवधराज मौर्य का पूरा जीवन समाज के लिए हमेशा समर्पित रहा है। वह समाज के हर जरूरतमंद, पिछड़ों, असहायों की मदद करते थे। गरीब बेसहारा बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए वह निरंतर प्रयत्नशील रहे हैं। यह बात भाजपा विधायक रमेशचन्द्र मिश्र ने सोमवार को कस्बा स्थित जेडी कान्वेंट स्कूल के संस्थापक डाक्टर अवधराज मौर्य के पुण्यतिथि मौके पर कही।
उन्होंने कहा कि पेशे से चिकित्सक रहे डाक्टर मौर्य इस पिछड़े इलाके में विद्यालय की स्थापना करके समाज को मजबूती देने का कार्य किया है। इलाके में यह विद्यालय निरंतर प्रगति करते हुए सभी संसाधनों से लैस हो गया है। वहीं इससे पहले विधायक रमेशचन्द्र मिश्र को विद्यालय के प्रबंधक इन्द्रजीत सिंह मौर्य, शिक्षक नेता डॉक्टर चंद्रजीत मौर्य व प्रिंसिपल गीता मौर्य ने स्मृति चिन्ह और सम्मान स्वरूप शाल भेंट कर विधायक को सम्मानित किया। इसके अलावा भाजपा विधायक रमेशचन्द्र मिश्र ने संस्थापक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य आँशु सिंह, आचार्य कृष्ण मुरारी मौर्य, जगदम्बा प्रसाद पांडेय, शांतिभूषण मिश्र, यूसुफ खान, मोहम्मद अरशद, प्रधान चंद्रेश राजभर, राकेश राजभर, कृष्णदत्त मौर्य पप्पू, डाक्टर शिवदत्त मौर्य, संजय मिश्र, करंजाकला ग्राम रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष बृजेश मौर्य, इम्तियाज अहमद कुल्लूर, मोहम्मद नसीम गुड्डू समेत अन्य लोग शामिल रहे। वहीं अंत मे डॉक्टर चन्द्रजीत मौर्य ने उपस्थित जनों का आभार जताया।
यह भी पढ़ें:- जौनपुर: तहसीलदार को गाली देने का आडियो हुआ वायरल, जांच के आदेश
