बरेली: जिंगल बेल्स में शुरू हुआ खेल सफ्ताह
बरेली, अमृत विचार। जिंगल बेल्स पब्लिक स्कूल में सोमवार को डायरेक्टर बीके गुप्ता, अक्षित बग्गा, ऐश्वर्या पटेल, निशा बग्गा, प्रधानाचार्य आईपीएस चौहान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर खेल सप्ताह की शुरूआत की। पहले दिन बाल खिलाड़ियों में गजब का उत्साह रहा। कक्षा एक से 5 तक के सभी छात्रों ने दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया।
ये भी पढ़ें - बरेली: टाईब्रेकर से एमपी-11 ने जीता मैच, हैदराबाद ने केके को हराया
कक्षा 6 से 8वीं तक के बच्चों ने बास्केटबॉल में शानदार खेलों का प्रदर्शन किया। पूरे हफ्ते तक चलने वाली खेल प्रतियोगिता में बच्चों को 4 विभिन्न हाउसों में बांटा गया है। प्रत्येक प्रतिभागी अपने अपने हाउसों को अधिक से अधिक अंक दिलाने के लिए डटे रहे। डायरेक्टर ने इस मौके पर बच्चों को संबोधित कर खेल भावना के साथ स्नेह पूर्ण वातावरण के साथ प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
ये भी पढ़ें - बरेली: मूंगफली वाले से मांगी एक हजार की रंगदारी
