बरेली: मूंगफली वाले से मांगी एक हजार की रंगदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 रुपये ने देने पर चाकू से किया हमला, भाग कर बचाई जान. किला निवासी पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट

बरेली, अमृत विचार। मूंगफली बेचने वाले से दबंग ने मूंगफली खरीदी और फिर उसके रुपये नहीं दिए। रुपये मांगने पर दबंगों ने उससे रंगदारी मांगी और उसपर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई।

ये भी पढ़ें - बरेली: गन्ना किसानों को अब ट्रोल फ्री नंबर की सुविधा

किला छावनी निवासी ताहिर खान ने बताया कि वह सिटी स्टेशन पर मूंगफली का ठेला लगाते हैं। 17 दिसंबर की रात वह ठेला लगाकर मूंगफली बेच रहे थे। इसी दौरान वहां पर बाइक से दो लोग आए और 40 रुपये की मूंगफली लेने के बाद वह लोग बिना पैसा दिए जाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे धमकाया कि वहां ठेला लगाने के बदले उन्हें एक हजार रुपये महीना देना होगा।

ताहिर ने विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसपर चाकू से हमला कर दिया। किसी तरह से ताहिर ने भागकर खुद की जान बचाई। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - बरेली: भाई के घर गया था युवक, चोरों ने उड़ाया लाखों का माल

संबंधित समाचार