काशीपुर: पान मसाला की एजेंसी दिलाने के नाम पर हड़पे तीन लाख, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। रजनी गंधा पान मसाला की एजेंसी दिलाने के नाम पर एक महिला ने टाईल्स बनाने वाले एक व्यक्ति से तीन लाख रुपये हड़प लिये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रतापपुर निवासी रवि इंदर सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम भीमनगर निवासी हिना रावत ने उसे फोन कर बताया कि वह रजनीगंधा पान मसाला कंपनी में चीफ डायरेक्टर के पद पर कार्यरत है। कहा कि वह उसे काशीपुर में पान मसाला की एजेंसी दिलवा देगी। इसके बाद हिना उसे मीटिंग के बहाने नैनीताल ले गई। वहां जाकर उसने कहा कि हम मिलकर रजनीगंधा की एजेंसी चलाएंगे और तीन लाख रुपये देने के लिए कहा।

महिला की बातों में आकर उसने तीन लाख रुपये उसे दे दिए। इसके बाद आरोपी महिला ने उसे विश्वास दिलाने के लिए अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसका वीडियो एक कथित पत्रकार के माध्यम से शूट किया गया। इसके बाद आरोपी महिला टालमटोल करने लगी। ठगी का आभास होने पर मालुमात की गई, तो पता चला कि वह कई लोगों से पैसा ऐंठ चुकी है। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के थानों में मुकदमें दर्ज हैं।

रवि इंदर सिंह ने अपने पैसे वापस करने के लिए कहा तो महिला छेड़छाड़ के केस में फंसाने की धमकी देने लगी। कहा कि मुझसे शादी कर लो या फिर बीस लाख रुपये तैयार रखो, नहीं तो जेल भिजवा देंगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात