अयोध्या: सभी विद्यालय सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खोलने के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, अयोध्या। जिलाधिकारी नीतिश कुमार ने कोहरे और ठंड के प्रकोप को लेकर सभी स्कूलों को सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खोलने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश गुरुवार से सभी स्कूलों के लिए लागू होगा।

जिला अधिकारी की ओर से जारी आदेश के तहत समस्त परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्ववित्त पोषित मान्यता प्राप्त स्कूलों का संचालन अग्रिम आदेश तक सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक होगा। डीएम ने इसके कड़ाई से अनुपालन के निर्देश दिए हैं। बता दें कि कोहरे और सर्दी को लेकर शिक्षकों और अभिभावकों द्वारा स्कूलों के समय में परिवर्तन की मांग की जा रही थी।

यह भी पढ़ें:-  बहराइच: प्राथमिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

संबंधित समाचार