रुड़की: महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी से अभद्रता करने पर ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुड़की, अमृत विचार। नो पार्किंग में खड़ी ई-रिक्शा हटवाने पर चालक ने महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी। यहीं नहीं जब महिला पुलिसकर्मी ने टीम को सूचना देनी चाही तो आरोपी ने वायरलेस सेट छीनकर सड़क पर फेंक दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मंगलवार शाम रोडवेज बस अड्डे पर महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी ड्यूटी कर रही थी। इसी दौरान एक बिना नंबर की ई-रिक्शा नो पार्किंग जोन में खड़ी मिली। ई-रिक्शा चालक को वहां से हटने के लिए कहा तो वह नहीं माना। आरोप है कि दोबारा कहने पर रिक्शा चालक ने महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता कर दी। साथ ही गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। उसने महिला कर्मी की वर्दी फाड़ दी।

मामला बिगड़ता देख पुलिसकर्मी वायरलेस सेट पर सूचना देने लगी तो आरोपी ने सेट छीनकर सड़क पर फेंक दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग और अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। सीओ रुड़की पल्लवी त्यागी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर ई-रिक्शा चालक सलीम निवासी बिझौली कोतवाली मंगलौर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

संबंधित समाचार