प्रयागराज: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में अभी तनाव बरकरार, इन तीन मांगों पर अड़े छात्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

छात्रनेता की पिटाई पर हुआ था बवाल, छावनी बना है कैंपस 

प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र नेताओं पर हुए हमले के बाद अभी भी माहौल तनावपूर्ण है। सुरक्षा की दृष्टि से कैंपस को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस और आरएएफ के जवान हर तरफ मौजूद हैं। इस सबके बीच छात्रों ने अपनी तीन मांगें सामने राखु हैं और इनपर अड़े हुए हैं। छात्रों ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उधर, पुलिस ने तोड़फोड़ और आगजनी के साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि छात्रों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। दोषी सुरक्षा कर्मियों की गिरफ्तारी करके उन्हें जेल भेजा जाए। सिक्योरिटी कंपनी का लाइसेंस निरस्त किया जाए। छात्रसंघ भवन पहुंचे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि मांगे पूरी नहीं होने पर बड़ा आंदोलन होगा। पूर्व अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने कहा कि हम सड़क से लेकर सदन तक लड़ेंगे। ​​​​​छात्र​ ​विवेकानंद पाठक ने कहा जब तक हमें इंसाफ नहीं मिल जाता यह लड़ाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें -आजमगढ़: पानी पीने को लेकर हुआ ऐसा विवाद कि चल गए लाठी-डंडे, कार्रवाई में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार