काशीपुर: घर से काम के लिए निकला व्यक्ति लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। घर से काम के लिए निकला एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने पुलिस से अनहोनी की आशंका जताते हुए व्यक्ति की बरामदगी की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

टांडा उज्जैन निवासी साधना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 दिसंबर की सुबह करीब 8 बजे उसका पति जगजीत सिंह घर से कार्य के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं आए। जिसके बाद उन्होंने उसकी आसपास व रिश्तेदारी में काफी खोजबीन भी की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते हुए सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार