देहरादून: ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार में येलो अलर्ट, घने कोहरे की चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते राज्य के मैदानी क्षेत्रों खासकर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जैसे जिलों में अगले 24 घंटे में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, हरियाणा, पंजाब जैसे मैदानी राज्यों में भी घने कोहरे के आसार हैं।

हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों ने अगले एक सप्ताह तक बारिश के साथ ही राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावनाओं से इनकार किया है। उनका कहना है कि 27 दिसंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ के पूरी तरह से सक्रिय होने के बाद मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की पूरी संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक अगले पांच दिनों तक मौसम में बहुत अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। राजधानी दून व आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री बने रहने की संभावना है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका