हल्द्वानी: पति-पत्नी में जूतम-पैजार, दोनों के खिलाफ एफआईआर
हल्द्वानी, अमृत विचार। पति-पत्नी में बीच बाजार जमकर मारपीट हुई। जिसके बाद एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए दोनों थाने पहुंच गए। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
लाइन नंबर 17 आजाद नगर गफ्फारी मस्जिद निवासी उस्मान अली पुत्र अख्तर अली की घर के पास ही ज्वैलरी शॉप है। उस्मान का कहना कि उसकी पत्नी नूरजहां दोनों बेटों के साथ इंद्रानगर स्थित दूसरे मकान में रहती है। 2018 में उसने पत्नी-बच्चों को बेदखल कर दिया था, लेकिन पत्नी आए दिन उससे गाली-गलौज और झगड़ा करती है।
बीती 21 दिसंबर को भी वह जबरदस्ती दुकान में घुस गई और थैले में जेवर और पैसे भरने लगी। मना करने पर उसने हाथापाई की। जबकि पत्नी नूरजहां का कहना है कि वह हार की डोरी लेने गयी थी, तभी पति उसमान अली ने उसके साथ गाली-गलौज की और बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं बेटे इमरान के सामने तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि उस्मान ने बरेली में किसी अन्य महिला से शादी कर ली है। बनभूलपुरा पुलिस के मुताबिक दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसके आधार पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
