बाराबंकी: सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिवस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, दरियाबाद /बाराबंकी। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस रविवार  को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। व ब्लॉक कर्मचारियों का सम्मान कर ब्लॉक प्रमुख ने अटल जी की छवि पर पुष्प अर्पित कर व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। जॉइंट खण्ड विकास अधिकारी ने ब्लॉक प्रमुख का पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया । 

रविवार को विकासखंड दरियाबाद के सभागार में भारत रत्न पंडित स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मजयंत्री को सुशासन दिवस के रूप में मनाई गयी । व कार्यालय परिसर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ब्लॉक कर्मचारियों को सम्मानित किया । ब्लॉक प्रमुख आकाश पांडेय ने  पंडित अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिक्षा मंदिर गोरखी बाडा विद्यालय में हुई थी। यहां से उन्होंने आठवीं कक्षा तक की शिक्षा प्राप्त की। जब वह पांचवीं में थे तब उन्होंने प्रथम बार भाषण दिया था। कालेज जीवन में ही उन्होंने राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेना आरंभ कर दिया था। आरंभ में वे छात्र संगठन से जुड़े। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख कार्यकर्ता नारायण राव ने उन्हें बहुत प्रभावित किया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शाखा प्रभारी के रूप में कार्य किया। उनका राजनीतिक जीवन 1942 में शुरू हुआ। भारतीय जनसंघ पार्टी का गठन हुआ था तो उसमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे नेताओं के साथ अटल बिहारी वाजपेयी की अहम भूमिका रही। 

वर्ष 1952 में अटल बिहारी वाजपेयी ने पहली बार लखनऊ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, पर सफलता नहीं मिली। बाद में वह चुनाव में सफल हुए और देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने विकास को गति दी। इस मौके पर सचिव रजनेश शुक्ला राम प्रकाश वर्मा व लिपिक जितेंद्र कुमार आदि को सम्मानित किया । कार्यक्रम में जॉइंट खंड विकास अधिकारी रमेश चंद्र सहायक विकास अधिकारी अनिल सिंह सहित ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य व खंड विकास कार्यालय कर्मचारी मौजूद रहे ।

ये भी पढ़ें - अटल जी ने लखनऊ से किया पूरे देश का प्रतिनिधित्व, यह हमारे लिए गर्व की बात :CM योगी

संबंधित समाचार