आय से अधिक संपत्ति : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर आरोप तय

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। सपा सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति पर मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उन पर दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में ईडी के विशेष न्यायाधीश ने आरोप तय कर दिए हैं। न्यायाधीश संजय शंकर पांडेय ने इस मामले में गवाही के लिए 12 जनवरी की तारीख मुकर्रर की है। बता दें कि, आरोप तय किए जाने के दौरान पूर्व मंत्री गायत्री प्रजपति ने आपत्ति दर्ज कराते हुए विचारण की मांग की थी।

ईडी की ओर से अदालत को बताया गया कि सतर्कता अधिष्ठान ने गायत्री प्रजापति के खिलाफ गत वर्ष 26 अक्टूबर 2020 को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया था। जिसके बाद ईडी ने 14 जनवरी को अपनी जांच की शुरुआत की थी।

इंवेस्टिगेशन के दौरान यह बात सामने आई कि गायत्री प्रजापति ने खनन मंत्री रहते करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और कई फर्म बनाकर निवेश किया। रिपोर्ट में कहा गया कि आरोपी ने मोहनलालगंज, अमेठी कानपुर, लोनावाला एवं देश के कई हिस्सों में बेनामी संपत्ति बनाई है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : सीएम ने सड़क हादसे में वीरगति को प्राप्त सेना के जवानों को दी श्रद्धांजलि

संबंधित समाचार