समिट बिल्डिंग में उपद्रव : क्रिसमस पार्टी में लगे जय श्रीराम के नारे, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

शराब के नशे में दो गुटों में हुई मारपीट, पुलिस देखकर भागे उपद्रवी

अमृत विचार, लखनऊ।  राजधानी के विभूतिखंड थानाक्षेत्र अन्तर्गत समिट बिल्डिंग में क्रिसमस पार्टी में हंगामा हो गया। पार्टी के वक्त कुछ लोग अचानक जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। इसको लेकर बात आगे बढ़ गई और शराब के नशे में दो गुटों के बीच मारपीट और बेल्टें चलने लगी। मारपीट में कई लड़के जख्मी हो गए। विवाद बढ़ने पर लोगों ने पुलिस कंट्रोल रुम पर सूचना दी। जब पुलिस बार में पहुंची तो उपद्रवी वहां से भाग निकले। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस उपद्रवियों की तलाश में जुट चुकी है।

दरअसल, समिट बिल्डिंग के 13वें फ्लोर पर रविवार को क्रिसमस पार्टी चल रही थी। जिस वजह से फ्लोर में काफी भीड़भाड़ थी। इसी बीच फ्लोर में जयश्री राम के नारे लगने लगे। जब लोगों ने  विरोध किया तो दो गुटों में विवाद हो गया। उनका विवाद इस कदर बढ़ा कि उनके बीच मारपीट और बेल्टें चलने लगी। क्रिसमस पार्टी में अचानक जय श्री राम के नारे लगने से लोग चौंक गए।

हंगामा बढ़ता देखकर फ्लोर में मौजूद लोग पार्टी छोड़कर भागने को मजबूर हो गए। सोमवार को फ्लोर में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्रेंड होने लगा, लेकिन वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि अमृत विचार नहीं करता है। वीडियो में सुरक्षा गार्ड तमाशबीन नजर आ रहे हैं। वह लड़कों को रोकने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। हालांकि, जब पुलिस की गाड़ी बिल्डिंग के नीचे पहुंचने के बाद उपद्रवी भाग निकले।

पुलिस 13 फ्लोर पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही रही थी, तभी फर्स्ट फ्लोर पर भी कुछ और लड़के नशेबाजी में भिड़ गए। हालांकि किसी को पकड़ा नहीं जा सका। विभूति खंड थाना प्रभारी राम सिंह के मुताबिक नशेबाजी में मारपीट की सूचना मिली थी। पुलिस के पहुंचने से पहले उपद्रवी भाग गए थे। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : एनएचएम मुख्यालय पर हेल्थ ऑपरेटरों का प्रदर्शन

संबंधित समाचार