Video: यूपी पुलिस के इस SI ने कराई फजीहत, नली में डाल दी गोली...DIG बोले- बेटा तुमसे ना हो पाएगा !   

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

संतकबीरनगर, अमृत विचार। यूपी पुलिस कई बार अपनी हरकतों की वजह से हंसी का पात्र बनती है। कभी वो मुठभेड़ के दौरान मुंह से गोली चलने की आवाज निकलती है तो कहीं अपराधी तक पहुँचने वाली गाड़ी में राहगीरों से धक्का लगवाती है। अब यूपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने उससे बड़ा कारनामा कर पुलिस अधिकारियों को हैरत में डाल दिया। सब इंस्पेक्टर को ये मालूम ही नहीं है कि गोली कैसे चलाई जाती है। सब इंस्पेक्टर ने गोली जब डीआईजी के सामने गन की नली में डाली तो वो भी हैरान हो गए। डीआईजी के साथ खलीलाबाद थाने पर मौजूद सभी पुलिसकर्मी हंसने लगे।

मिली जानकारी के अनुसार बस्ती रेंज के डीआईजी आरके भारद्वाज संतकबीरनगर के दौरा पर थे। मंगलवार को वो निरीक्षण पर खलीलाबाद थाना पहुंच गए। यहां थाने में आर्म्स निरीक्षण का हाल देखा। इसके बाद वहां तैनात सभी पुलिसकर्मियों को पिस्टलस, रायफल, टीयर गन समेत अन्य हथियार चलाकर दिखाने को कहा।

Capture

डीआईजी ने एक सब इंस्पेक्टर को बुलाया और हथियार चलाकर दिखाने को कहा। सब इंस्पेक्टर उनके सामने राइफल में नली से गोली डालकर उसे चलाने का प्रयास करने लगा। ये देखकर डीआईजी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। साथ ही थाने पर मौजूद सभी पुलिसकर्मी दंग रह गए। डीआईजी ने सख्त शब्दों में कहा कि इस प्रकार की हरकत से अपराधी तो बच जाएंगे लेकिन पुलिस के जवान जान गँवा देंगें। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से हथियारों और दुसरे असलहों को लेकर सजग रहने और प्रैक्टिस करने को कहा। 

ये भी पढ़ें -बड़ी खबर: यूपी सरकार को लगा बड़ा झटका, ओबीसी आरक्षण के बिना होगा नगर निकाय चुनाव, हाईकोर्ट ने दिया आदेश 

संबंधित समाचार