अयोध्या : प्रशासनिक व न्यायिक वादों को भी देखेंगे सहायक अभिलेख अधिकारी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार की ओर से जनपद के प्रशासनिक और न्यायिक कार्य करने के लिए सहायक अभिलेख अधिकारी व सर्वे नायब तहसीलदार सदर को अधिकृत किया गया है।

सहायक अभिलेख अधिकारी राम कुमार शुक्ल ने बताया कि न्यायिक के अविवादित वादों का निस्तारण सर्वे नायब तहसीलदार सदर अयोध्या की ओर से और विवादित वादों का निस्तारण उनकी ओर से किया जायेगा।

इस सम्बन्ध में सभी अधिवक्ताओं को सूचना दी गई कि वादों के निस्तारण की कार्यवाही माह जनवरी 2023 से किये जाने में अपेक्षित सहयोग प्रदान करें।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या : कार पर पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, कार चालक चोटिल

संबंधित समाचार