बरेली: उत्तरायणी मेले को मिली रफ्तार, समिति का नवीनीकरण हुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कई महीनों से उत्तरायणी जन कल्याण समिति का नवीनीकरण विवादों की वजह से नहीं हुआ

बरेली, अमृत विचार। पर्वतीय समाज की आन बान शान उत्तरायणी जन कल्याण समिति का नवीनीकरण हो गया है। इससे उत्तरायणी मेले को भी रफ्तार मिल गई है। विवादों की वजह से कई महीने से समिति के नवीनीकरण में पेच फंसा होने के कारण मेले के आयोजन पर संशय बना हुआ था। 13, 14 और 15 जनवरी को बरेली क्लब के मैदान में आयोजित होने वाले मेले के लिए पदाधिकारियों ने दिन रात एक कर दिया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: मोबाइल नंबरों पर डिजिटल गन्ना पर्चियां की जा रहीं जारी, DCO बोले- Inbox रखें खाली

पूर्व में जिस तरह से समिति के पदाधिकारियों में बिखराव दिख रहा था। अब वह कमी दूर हो गई है। वर्तमान और निवर्तमान पदाधिकारी संयुक्त रूप से मेले की तैयारियों में जुटे हैं। समिति के अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट ने बताया कि 27 दिसंबर को पांच साल के लिए समिति का नवीनीकरण साेसायटी के सहायक रजिस्ट्रार कार्यालय से हाे गया है।

नवीनीकरण होने का पत्र भी समिति को मिल गया है। इससे उत्तरायणी मेले की अनुमति लेने का रास्ता साफ हो गया है। मेले के लिए नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में आवेदन किया है। अब जल्द अनुमति मिल जाएगी। समिति के पूर्व अध्यक्ष पीसी पाठक ने बताया कि उत्तरायणी मेले की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं।

हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को देहरादून में मिलकर निमंत्रण भी देकर आए हैं। उन्होंने मेले में आने का आश्वासन भी दिया है। कुमाऊं के व्यंजनों के उत्पादों के स्टाल लगाने वालों से संपर्क हुआ है। काफी स्टाल बुक भी हुए हैं। मेले को लेकर समाज के लोगों के साथ बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं। गुरुवार शाम सिविल लाइंस स्थित उत्तरायणी मेले के कार्यालय पर भी पदाधिकारियों ने बैठक की।

उत्तरायणी जन कल्याण समिति का नवीनीकरण कर दिया है। संस्था में किसी तरह का विवाद हो, लेकिन संस्था के नवीनीकरण को नहीं रोका जा सकता है। संस्था हित में नवीनीकरण करना सोसायटी की नियमावली में भी है। उत्तरायणी मेले की अनुमति प्रशासन के स्तर से जारी होगी---नीरज उर्फ यादवेंद्र पाठक, सहायक रजिस्ट्रार, सोसायटी।

यह भी पढ़ें- बरेली: 39 रोडवेज बसों की उम्र हुई पूरी, जल्द होंगी नीलाम

संबंधित समाचार