काशीपुर: रेल पथ की 228 पेट्रोलमैनों द्वारा की जा रही पेट्रोलिंग
काशीपुर, अमृत विचार। इज्जतनगर मंडल के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा शरद ऋतु प्रारंभ होते ही संरक्षित एवं सुरक्षित रेल संचलन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सम्पूर्ण मंडल पर रेल पथ की पैट्रोलिंग 228 सजग एवं सतर्क पहरेदार पैट्रोलमैनों द्वारा निरंतर की जा रही है।
यह जानकारी देते हुए पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर कुल 228 पेट्रोलमैन लगाये गये हैं। इसके अन्तर्गत सभी पेट्रोलमैनों को जीपीएस से युक्त किया गया है और मंडल के नियंत्रण कक्ष में पेट्रोलमैनों की नियमित निगरानी की जा रही है। विदित हो कि शरद ऋतु में रेल पथ सिकुड़ता है और रेल फ्रेक्चर होने की संभावनायें बढ़ जाती हैं।
रेल फ्रेक्चर होने पर पेट्रोलमैन नियंत्रण कक्ष को तुरंत सूचित करता है, तदोपरांत इंजीनियरिंग विभाग के पर्यवेक्षक त्वरित कार्यवाही करते हुए संरक्षित एवं सुरक्षित रेल संचलन को सुनिश्चित करते हैं। मंडल के विभिन्न रेल खण्डांे पर पेट्रोलमैनों को तैनाती से पूर्व उन्हें पूर्णरूपेण प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, ताकि वे शरद ऋतु में संरक्षित एवं सुरक्षित रेल संचलन सुनिश्चित कर अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन पूरी तल्लीनता एवं कर्त्तव्य निष्ठा से कर सके।
