पीएम मोदी हुए मेहरबान, अब विश्व पटल पर छाप छोड़ेगी रामपुर की रजा लाइब्रेरी

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

 केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अफसरों की बैठक लेकर सुधार को दिए निर्देश, मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने विधायक आकाश के साथ की चर्चा

अमृत विचार, रामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश के बाद केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय हरकत में आ गया है। अब रामपुर रजा लाइब्रेरी विश्व पटल पर चमकेगी। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने रामपुर शहर विधायक आकाश सक्सेना से मुलाकात की। करीब एक घंटे तक हुई मुलाकात में रजा लाइब्रेरी के प्रशासनिक ढांचे में सुधार और लाइब्रेरी के आधुनिकीकरण को लेकर चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें - रामपुर : प्रसव के दौरान झोलाछाप के क्लीनिक पर जच्चा बच्चा की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

विधायक द्वारा दिए गए सुझावों को संस्कृति मंत्रालय ने तुरंत मंजूरी दे दी। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने आश्वस्त किया कि जल्द ही तीन माह के भीतर रजा लाइब्रेरी में सुधार और कार्य देखने को मिलेंगे। वहीं किले के सूरते हाल भी बदले नजर आएंगे। 
 37-रामपुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बने आकाश सक्सेना ने कुछ दिन पूर्व ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।

जिसमें उन्होंने रामपुर के विकास और रजा लाइब्रेरी को विश्व पटल पर चमकाने के लिए कुछ सुझाव भी रखे थे। प्रधानमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया था कि रामपुर रजा लाइब्रेरी के सुधार के लिए व्यापक कदम उठाए जाएंगे। जिस पर उन्होंने तीन दिन पहले ही संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक की थी।

प्रधानमंत्री ने इसी बैठक में अफसरों को रजा लाइब्रेरी में होने वाले सुधारों और कार्यों के बारे में जानकारी दी थी। जिसके बाद शुक्रवार को संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव मुग्धा सिन्हा ने विधायक आकाश सक्सेना को दिल्ली बुला लिया। जहां दोनों के बीच बैठक हुई। यह बैठक करीब एक घंटे तक चली।

बिंदुवार तय हुआ क्या-क्या होंगे सुधारः केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव मुग्धा सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों की बाबत जानकारी दी। साथ ही विधायक से भी पूछा कि रजा लाइब्रेरी में क्या-क्या सुधार हो सकते हैं और ऐसे क्या कार्य हैं, जिनके पूरा होने के बाद रजा लाइब्रेरी की आय में इजाफा होगा।

विधायक ने बिंदुवार तरीके से अपने सुझाव रखे जिसे मंत्रालय ने तुरंत मंजूरी दे दी। विधायक आकाश सक्सेना ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव मुग्धा सिन्हा ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री के आदेश के बाद रजा लाइब्रेरी को विश्व पटल पर लाने के लिए हर जरूरी कार्य कराया जाएगा।

पांडुलिपियों और किताबों का खजाना है रजा लाइब्रेरीः रजा लाइब्रेरी में हजरत अली के हाथ का लिखा कुरआन मजीद, भोजपत्र लिखी हुई रामायण समेत पांडुलिपियों, ऐतिहासिक दस्तावेजों, इस्लामी सुलेख के नमूने, लघु चित्र, खगोलीय उपकरण और अरबी और फारसी भाषा में दुर्लभ सचित्र कार्यो का खजाना है। तमिल और तुर्की में मुद्रित भी हैं, और लगभग 30,000 मुद्रित पुस्तकें और पत्रिकाएं अनेक भाषाओं में रखी हैं।

रजा लाइब्रेरी में ऐतिहासिक पुस्तकों और पांडुलिपियों का अनमोल खजाना है। इसे संरक्षित करने और संवारने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कराए जाएंगे। ताकि, ज्ञान का यह भंडार रामपुर और देश के विकास में अपना योगदान दे सके। - आकाश सक्सेना, शहर विधायक

ये भी पढ़ें - रामपुरः बेटे की मौत के सदमे से मां की गई जान, मचा कोहराम

संबंधित समाचार