UP में सर्दी का सितम जारी, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड... स्कूल बंद और उड़ाने कैंसिल,

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ सहित पूरा उत्तर प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। बर्फीली हवाओं ने यहां सर्दी का सितम इस कदर बढ़ाया है कि आज से कक्षा 1 से 8 तक सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। कई विमानों की उड़ान कैंसिल कर दी गई है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार अभी या सर्दी का सितम जारी रहेगा, ऐसे में लापरवाही ना करें।

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार बर्फीली हवाओं और घने कोहरे के बीच पारा गिरकर 5°C के करीब पहुंच गया है। लखनऊ में शनिवार सुबह कई इलाकों में घना कोहरा रहा। विजिबिलिटी 10 मीटर रही। बता दे इससे पहले  शुक्रवार को भी  5.5°C के साथ शाहजहांपुर और 6°C तापमान के साथ अयोध्या सबसे ठंडा शहर रहा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक इसी तरह शीत लहर का सामना करना पड़ेगा। लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक इस समय पड़ रहे घने कोहरे के असर से एयरपोर्ट प्रशासन के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। लखनऊ में शुक्रवार को भी पड़े कोहरे का असर विमान सेवाओं पर पड़ा हैं। वहीं शीतलहर के चलते  कि लखनऊ मेल समेत 2 दर्ज़न ट्रेनें  लेट से पहुंचीं। हवाई सेवाओं की बात करें तो कैट 3-बी इंस्टुमेंटल लैंडिंग सिस्टम भी कोहरे की वजह से काम नहीं कर रहा है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: रिसिया रेलवे स्टेशन पर एक ही रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई दो ट्रेनें, बड़ा हादसा होते-होते टला

संबंधित समाचार