अयोध्या: निकाय चुनाव में OBC आरक्षण बहाल करने को लेकर भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण बहाल करने की मांग को लेकर भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर के तहसील तिकोनिया पार्क में शनिवार को प्रदर्शन किया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने जाति जनगणना कराए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है।

राष्ट्रपति के नाम दिए गए ज्ञापन में कहा है कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद की लखनऊ खंडपीठ ने 27 दिसंबर को यूपी में निकाय चुनाव को लेकर कहा कि ट्रिपल टेस्ट कराए बिना ओबीसी आरक्षण नहीं दिया जा सकता। चूँकि 31 जनवरी 23 को निकाय का कार्यकाल समाप्त हो रहा है इसलिए उच्च न्यायालय ने यह भी निर्देश दिया है कि यथाशीघ्र निकाय चुनाव संपन्न कराया जाए।

उन्होंने मांग की है कि यूपी सहित अन्य राज्य सरकारों को निकाय चुनाव के लिए नोटिफिकेशन से पहले ट्रिपल टेस्ट कराए जाने और ओबीसी आरक्षण को सुनिश्चित कराया जाए। वहीं दूसरी ओर जातिवार जनगणना कराए जाने की भी मांग की है। इस अवसर पर संजय रावत, सुरजीत कुमार, राहुल कुमार, पूनम कुमारी, सुधीर मौर्या, सर्वेश बौद्ध सहित कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-प्रोफेसर विनय पाठक की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अब CBI करेगी जांच!

संबंधित समाचार